फ़रवरी 4, 2026 9:28 अपराह्न

printer

भारत अफगानिस्‍तान को हराकर अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंचा

हरारे में, भारत ने अंडर-19 एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में जगह बना ली है। दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के 311 रन के लक्ष्य को भारत ने 42वें ओवर में ही हासिल कर लिया। एरोन जॉर्ज ने 115, वैभव सूर्यवंशी ने 68, आयुष ने 62 और विहान मल्‍होत्रा ने नाबाद 38 रन की पारी खेली। भारत का सामना अब शुक्रवार को फाइनल में इंग्लैंड के साथ होगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला