केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत अगले 25 वर्ष में एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में महत्वाकांक्षी कदम बढ़ा रहा है, और इस यात्रा के केंद्र में स्वास्थ्य सेवा को रख रहा है।
पुद्दुचेरी स्थित जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा के लक्ष्य को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस नीति का उद्देश्य निवारक, प्रोत्साहक, उपचारात्मक, पुनर्वासात्मक और उपशामक स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करके रोगियों की देखभाल से स्वास्थ्य की ओर एक प्रतिमान परिवर्तन लाना है।