दिसम्बर 15, 2025 9:24 अपराह्न

printer

भारतीय सेना ने विजय दिवस की पूर्व संध्या पर किया कार्यक्रम का आयोजन

विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय सेना ने आज नई दिल्ली स्थित आर्मी हाउस में विजय दिवस-ऐट होम कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उपस्थित रही। कार्यक्रम में स्वदेशी रूप से विकसित प्रौद्योगिकियों और विशिष्ट क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। यह सेना के आधुनिक, नवोन्मेषी और आत्मनिर्भर बल में निरंतर परिवर्तन को दर्शाता है।
 
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि स्वदेशी प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि भारतीय सैनिक, अभियंता, स्टार्टअप और शैक्षणिक संस्थान राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने वाले समाधान विकसित करने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत की बढ़ती वैश्विक रक्षा भागीदारी और देश की स्वदेशी सैन्य प्रौद्योगिकियों में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय विश्वास को प्रदर्शित करता है।
 
भारत की पाकिस्तान पर 1971 की युद्ध विजय की याद प्रत्येक वर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। इस युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश को स्वतंत्रता मिली थी। इस दिन, राष्ट्र उन वीर योद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को याद करता है जिनकी कहानियां हर भारतीय को प्रेरित करती हैं और राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बनी हुई हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला