दिसम्बर 30, 2025 8:01 अपराह्न

printer

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्‍ट्रीय परीक्षण शाला के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्‍ट्रीय परीक्षण शाला के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए हैं। राष्‍ट्रीय परीक्षण शाला, उपभोक्‍ता कार्य मंत्रालय के अन्‍तर्गत एक प्रमुख संस्‍था है। सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्‍य निर्माण सामग्री, घटक और व्‍यवस्‍थाओं की तीसरे पक्ष द्वारा और स्‍वतंत्र परीक्षण के जरिए राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्‍ता की पुष्टि करना और गुणवत्‍ता नियंत्रण तंत्र में मजबूती लाना है। इसके तहत निर्धारित मानकों और प्रावधानों का पालन किया जाएगा। मंत्रालय ने बताया है कि इस साझेदारी से भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की जारी पहल को बल मिलेगा और सडक सुरक्षा मजबूत होगी।   

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला