मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 25, 2024 4:46 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी के लिए सुशासन सिर्फ एक दिवसीय कार्यक्रम न होकर इसकी सरकारों की पहचान है- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सौवीं जयंती पर मध्य प्रदेश के खजुराहो में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी लिंक परियोजना की आधारशिला रखी।

    प्रधानमंत्री ने देश की पहली ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का भी उद्घाटन किया और एक हजार 153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि पूजन किया। श्री मोदी ने दिवंगत वाजपेयी जी की स्मृति में एक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया।

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस अवसर पर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सुशासन सिर्फ एक दिवसीय कार्यक्रम न होकर इसकी सरकारों की पहचान है। श्री मोदी ने अन्‍य दलों की सरकारों के साथ भाजपा की सरकारों की तुलना करते हुए कहा कि भाजपा की सरकारों ने सुशासन के लिए हर मानक पर हमेशा कड़ी मेहनत की है। भाजपा की सरकारें लोगों के प्रति समर्पित रही हैं।

    पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की यादों को साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि अटल जी सुशासन और जन सेवा के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहे हैं।

    इस कार्यक्रम में मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल भी उपस्थित थे। केन-बेतवा राष्‍ट्रीय नदी लिंक परियोजना की लागत 44 हजार 605 करोड़ रूपये है। इस परियोजना की लागत का 90 प्रतिशत व्‍यय केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत व्‍यय संबंधित राज्‍य सरकारें वहन करेंगी।

    यह परियोजना आठ लाख हेक्‍टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा प्रदान करेगी। इस परियोजना से मध्‍य प्रदेश के 10 जिलों के दो हजार गांवों के सात लाख से अधिक किसान परिवार लाभान्वित होंगे।

    केन-बेतवा को जोड़ने वाली राष्‍ट्रीय परियोजना मध्‍य प्रदेश के दस जिलों की 44लाख आबादी को पेयजल की सुविधा भी प्रदान करेगी। यह परियोजना 103 मेगावॉट जल विद्युत और 27 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्‍पन्‍न करेगी।

    यह परियोजना उत्‍तर प्रदेश की 21 लाख आबादी को पेयजल की सुविधा और दो लाख 51 हजार हेक्‍टेयर से अधिक क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा भी प्रदान करेगी।

    यह परियोजना सूखा प्रभावित बुंदेलखंड क्षेत्र में भू-जल स्‍तर को सुधारेगी। इससे औद्योगिकीकरण , निवेश और पर्यटन को बढावा मिलेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।  

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….