दिसम्बर 9, 2024 2:02 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल नार्वेकर को सर्वसम्मति से महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया

भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल नार्वेकर को आज सर्वसम्मति से महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। श्री नार्वेकर को इस पद पर नियुक्त करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पेश किया था। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने श्री नार्वेकर को बधाई दी और विश्वास जताया कि वह निष्पक्ष रूप से सदन की कार्यवाही संचालित करके, सदन की परंपरा को बनाए रखेंगे।

 

विधानसभा की कार्यवाही आज शेष नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुई, जिन्हें अस्‍थायी अध्‍यक्ष कालिदास कोलंबकर ने शपथ दिलाई।

 

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन आज विधान सभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे, जिसके बाद दोनों सदनों में विभिन्न अध्यादेशों को अलग-अलग पेश किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला