मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 22, 2025 5:04 अपराह्न

printer

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के अध्‍यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने कहा है कि संगठन किसी भारतीय को चंद्रमा पर भेजने और वहां से सुरक्षित वापस लाने के अभियान पर काम कर रहा है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के अध्‍यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने कहा है कि संगठन किसी भारतीय को चंद्रमा पर भेजने और वहां से सुरक्षित वापस लाने के अभियान पर काम कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस अभियान पर काम करने के दिशा-निर्देश दिए है और इसरो इस काम को वर्ष 2040 तक पूरा कर लेगा। उन्‍होने कहा कि भारत का वर्ष 2030 में अपना अंतरिक्ष स्‍टेशन होगा। उन्‍होंने कहा कि इसरो एकमात्र अंतरिक्ष संगठन है, जिसने केवल एक रॉकेट का प्रयोग करते हुए पहले प्रयास में ही मंगल अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया है।

    इसरो अध्‍यक्ष ने कल जालंधर में लवली प्रोफेशनल विश्‍वविद्यालय की आठवीं छात्र संसद को संबोधित किया। उन्‍होंने हाल ही में नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स और बुच विलमोर की सुरक्षित वापसी पर कहा कि हमें अपने अभियानों की सफलता के लिए दूसरों से सीखना होगा।

    उन्‍होंने छात्रों को भारत की संभावनाओं पर भरोसा करने के लिए प्रोत्‍साहित किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….