मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 4, 2025 8:44 अपराह्न

printer

भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर संविधान के अपमान का लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर  विधानसभा में संविधान की धज्जियाँ उड़ाने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने नई दिल्ली में संवाददाता सम्‍मेलन में आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के अंदर भाजपा विधायकों पर हमला किया गया।

 

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि सुश्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। पार्टी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राज्य में अराजकता की राजनीति कर रही हैं। पार्टी ने सुश्री बनर्जी के इस्तीफे की  मांग की और कहा कि वे पद पर बने रहने के योग्य नहीं हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला