भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर संसद में बार-बार झूठे आरोप लगाने के लिए नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में श्री गांधी की भाषा और शैली की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक चालों ने संसदीय मर्यादा को और भी निचले स्तर पर पहुंचा दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यक्ष की चेतावनी के बावजूद कांग्रेस नेता ने झूठे आरोप लगाए और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।