मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 15, 2025 6:08 अपराह्न

printer

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने वैश्विक नेताओं से यूक्रेन में युद्ध विराम का समर्थन करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर “दबाव बनाने” को कहा है

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने वैश्विक नेताओं से यूक्रेन में युद्ध विराम का समर्थन करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर “दबाव बनाने” को कहा है। श्री स्टारमर ने कल एक वर्चुअल बैठक में अपने आरंभिक भाषण में दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन को अंतत: बातचीत की मेज पर आना पड़ेगा। बैठक में इस बात पर चर्चा होने की उम्मीद है कि ये देश यूक्रेन की सैन्य और वित्तीय रूप से किस तरह मदद कर सकते हैं। साथ ही बैठक में श्री पुतिन के संघर्ष विराम के लिए तैयार होने की स्थिति में संभावित शांति मिशन का भी आकलन किया जाएगा।

    यूरोपीय भागीदारों और यूक्रेन सहित लगभग 25 देशों के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड के नेताओं के साथ-साथ नाटो और यूरोपीय संघ की कार्यकारिणी के अधिकारी भी इसमें भाग लेने वाले हैं। बैठक में अमरीका शामिल नहीं होगा।

    यह बैठक यूक्रेन में 30 दिन के संघर्ष विराम के अमरीकी प्रस्ताव के मद्देनजर हो रही है। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने भी इस प्रस्‍ताव का समर्थन किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….