आज विश्व के सबसे बड़े मीडिया कार्यक्रम, ब्रिज शिखर सम्मेलन 2025 का आबू धाबी के राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में समापन हो गया। इस सम्मेलन में एक सौ 32 देशों के 60 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें मीडिया, फिल्म निर्माण, क्रिएटर अर्थव्यवस्था, संगीत, गेमिंग, प्रौद्योगिकी, मार्केटिंग और दृश्य माध्यम द्वारा कहानी कहने जैसे विषयों पर तीन सौ से अधिक सत्रों में चार सौ से अधिक अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।
शिखर सम्मेलन का उद्घाटन ब्रिज के अध्यक्ष अब्दुल्ला बिन मोहम्मद बिन बुट्टी अल हमेद के संबोधन से हुआ था। उभरती प्रौद्योगिकी में भारत की प्रगति आकर्षिण का केन्द्र रही।
ब्रह्मा के सीईओ प्रभु नरसिम्हन ने कहा कि ब्रह्मा का उपयोग करते हुए हमारा लक्ष्य एक सच्ची भारतीय कहानी को लेना और अपनी तकनीक का उपयोग करके यह सुनिश्चित करना है कि इसका प्रदर्शन विभिन्न संस्कृतियों और भाषाओं में सहजता से हो सके।
अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका चोपड़ा और फिल्म तथा ओटीटी निर्माता मोनिशा आडवाणी सहित कई अभिनेत्रियों ने रचनात्मक और तकनीकी क्षेत्रों में भारतीय भागीदारी दिखाई, जो देश की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति का प्रतिनिधित्व करती हैं।