अक्टूबर 20, 2025 8:34 पूर्वाह्न

printer

ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने भारत के साथ रणनीतिक गठबंधन बनाने की योजना की घोषणा की

ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने भारत के साथ रणनीतिक गठबंधन बनाने की योजना की घोषणा की है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है। उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन की हालिया भारत यात्रा के समापन के बाद, सिल्‍वा ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने के महत्व का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन की भारत यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत का एक महत्‍वपूर्ण बाज़ार है। उन्होंने कहा कि वे भारत के साथ एक रणनीतिक गठबंधन बनाएंगे और ब्राज़ील और भारत दोनों की अर्थव्यवस्थाओं का विकास करेंगे।

 

 

ब्राज़ील के राष्ट्रपति की यह टिप्पणी उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन की भारत यात्रा के एक दिन बाद आई है। अपनी भारत यात्रा के दौरान, अल्कमिन ने स्पष्ट किया था  कि भारत और ब्राज़ील का सहयोग पूरक है, प्रतिस्पर्धी नहीं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला