मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 4, 2025 2:04 अपराह्न

printer

बिहार के कई हिस्सों में भीषण ठंड के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

बिहार के कई हिस्सों में भीषण ठंड के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पटना, बेगुसराय, गया, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर और कई अन्य जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में छपरा सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया जहां न्यूनतम तापमान 7 दशमलव 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

दक्षिण बिहार के कई जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। गया जिले में भीषण शीतलहर के कारण कक्षा पांच तक के स्कूल और आंगनबाडी केंद्र आठ जनवरी तक बंद कर दिये गये हैं। घने कोहरे और खराब दृश्यता के कारण सड़क, रेल और विमानन यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला