मार्च 26, 2025 9:42 अपराह्न

printer

बिहार के एनडीए के नेताओं ने नई दिल्ली में भाजपा सांसद संजय जायसवाल के आवास पर बैठक की

बिहार के राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं ने आज नई दिल्ली में भाजपा सांसद संजय जायसवाल के आवास पर बैठक की। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ-साथ जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी(राम विलास), हिंदुस्तान आवाम मोर्चा सेक्युलर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता बिहार के एनडीए सांसदों के साथ बैठक में भाग ले रहे हैं।

इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस बैठक का उद्देश्य राज्य में गठबंधन सहयोगियों के बीच समन्वय और बेहतर बनाना है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बैठक के दौरान नेता बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला