बागेश्वर जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत मेरा सपना-मेरा लक्ष्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आज विकासखंड गरुड़ के बालिका इंटर कॉलेज पाये और पुरड़ा की 30 छात्राओं ने अधिकारियों से संवाद किया। ग्रामीण क्षेत्रों और दूरस्थ क्षेत्रों की बालिकाओं में छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने 19 सितंबर से इस पहल की शुरुआत की है। आज दूसरे सत्र में छात्राओं ने विकास भवन और कलेक्ट्रेट के सभी अनुभागों में संचालित विभागों की कार्यशैली का अवलोकन किया और जिलाधिकारी से संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मेरा सपना-मेरा लक्ष्य कार्यक्रम के तहत अब जिले की सभी छात्राएं एक-एक कर एक्सपोजर विजिट में प्रतिभाग करेंगी।
Site Admin | अक्टूबर 5, 2024 6:17 अपराह्न
बागेश्वर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत मेरा सपना-मेरा लक्ष्य कार्यक्रम का आयोजन