मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 3, 2025 12:13 अपराह्न

printer

बांग्‍लादेश: महिला मामले सुधार आयोग की समाप्ति के लिए आयोजित रैली में हजारों एकत्र हुए

बांग्‍लादेश में इस्लामी संगठन हिफाजत- ए- इस्लाम के हजारों कार्यकर्ता महिला मामले सुधार आयोग को समाप्त करने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर ढाका के सुहरावर्दी उद्यान में एकत्र हुए।

रैली में हिफाजत-ए-इस्लाम केंद्रीय समिति के सदस्य महमूद बिन हुसैन ने कहा कि वे पवित्र कुरान के खिलाफ जाने वाली किसी भी गतिविधि को रोकने के लिए अंतिम बलिदान देने के लिए तैयार हैं और यह रैली इस बात का सबूत है। उन्होंने मांग की कि सरकार महिला मामलों के सुधार आयोग की सिफारिशों को तुरंत रद्द करे।

 इससे पहले अप्रैल में, महिला मामलों के सुधार आयोग ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से एक समान पारिवारिक कानून बनाकर विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और रखरखाव के मामलों में सभी धर्मों की महिलाओं के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए एक अध्यादेश जारी करने की सिफारिश की थी।

आयोग ने प्रत्यक्ष चुनावों के माध्यम से महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की सिफारिश की है। संसदीय सीटों की संख्या बढ़ाकर छह सौ करने और उनमें से तीन सौ सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने की भी सिफारिश की, जिन्हें प्रत्यक्ष चुनावों के माध्यम से भरा जाएगा।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

07/09/24 | 4:45 अपराह्न