फुटबॉल में, भारत ने कल अहमदाबाद के ईका एरिना में एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2026 क्वालिफायर ग्रुप डी के मैच में चीनी ताइपे को 3-1 से हरा दिया।
इस टूर्नामेंट में भारत की यह पहली जीत है। इस जीत से भारत चार अंकों के साथ ग्रुप में आईआर ईरान की बराबरी करते हुए दूसरे स्थान पर पहुँच गया। लेबनान के तीन और फिलीस्तीन के दो अंक हैं, जबकि चीनी ताइपे तीन मैचों में एक अंक लेकर बाहर हो गया है।
भारत का अगला मैच कल लेबनान से होगा।