प्रसार भारती-प्रसारण और प्रसार के लिए साझा दृश्य-श्रव्य-पीबी शब्द सेवाओं ने इस महीने एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस सेवा को एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया गया है। प्रसार भारती ने कहा है कि शब्द का निशुल्क उपयोग मार्च 2026 तक जारी रहेगा। इससे मीडिया संगठनों, विशेष रूप से छोटे संगठनों को बहुत लाभ होगा।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि शब्द के पास एक हजार पांच सौ से अधिक रिपोर्टर, संवाददाता और स्ट्रिंगर्स का मजबूत नेटवर्क है। इसे व्यापक कवरेज प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे काम करने वाले 60 समर्पित संपादन डेस्क का सहयोग प्राप्त होता है। मंत्रालय ने कहा कि पूरे देश के समाचार पोर्टल शब्द के माध्यम से दूरदर्शन और आकाशवाणी के विश्वसनीय भंडार का उपयोग कर सकते हैं। शब्द पर कृषि, प्रौद्योगिकी, विदेशी मामले और राजनीतिक घटनाक्रम जैसी 50 से अधिक समाचार श्रेणियों को कवर करने वाले एक हजार से अधिक समाचार प्रतिदिन सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में प्रस्तुत किए जाते हैं।