मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 3, 2025 8:46 अपराह्न

printer

प्रवासी उत्तराखंडी देहरादून में आयोजित करेंगी ऑटिज्म जागरूकता सेमिनार

प्रदेश सरकार की ओर से गठित प्रवासी उत्तराखंडी सेल के प्रयासों से एक जून को देहरादून में ऑटिज्म जागरुकता पर एक विशेष सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में न्यू जर्सी, अमेरिका में रहने वाली प्रवासी उत्तराखंडी और ऑटिज्म विशेषज्ञ अनीता थपलियाल शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगी। साथ ही, भारत और अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ भी इस सेमिनार में सहभागिता करेंगे।

 

अनीता थपलियाल शर्मा ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य माता-पिता, शिक्षक और मेडिकल पेशेवरों को ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, प्रारंभिक हस्तक्षेप और समावेशी शिक्षा के महत्व के बारे में शिक्षित करना है। वहीं, सचिव, वी.के. सुमन ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी अनीता थपलियाल शर्मा की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने बताया कि अनीता शर्मा पौड़ी जिले में एक गांव को गोद लेकर वहां कई काम करवा रही हैं।

 

उन्होंने बताया कि अन्य प्रवासी भी प्रवासी सेल के साथ जुड़कर, राज्य के विकास में योगदान दे रहे हैं। सरकार इस कार्य में उन्हें हर संभव मदद दे रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….