प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से दिवाली तक वस्तु और सेवाकर यानी जीएसटी में सुधार की घोषणा की थी। देश की अर्थव्यवस्था को अधिक कार्यकुशल और लोगों के हितों के अनुरूप बनाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने के क्रम में इस महीने की 3 तारीख़ को ही जीएसटी परिषद् ने दरों को युक्तिसंगत बनाने को मंजूरी दे दी है। इन सुधारों के बाद अब अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में केवल 5 और 18 प्रतिशत के दो स्लैब रह गए हैं। जबकि इससे पहले यह पांच प्रतिशत, बारह प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की चार स्तरीय दरें थीं। जीएसटी में यह सुधार आम लोगों का जीवन सुगम बनाने के लिए किए गए हैं। आज हम रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के जीसटी सुधारों पर एक नज़र डालते हैं। नई दरें इस महीने की 22 तारीख से प्रभावी होंगी।
Site Admin | सितम्बर 5, 2025 8:51 अपराह्न
प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के बाद जीएसटी में बड़ा सुधार, अब केवल दो कर स्लैब रहेंगे
