मार्च 2, 2026 2:25 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया संस्कृत सुभाषितम् पाठ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संस्कृत सुभाषितम् पाठ सोशल मीडिया पोस्ट में साझा किया। इस पाठ में आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के महत्व पर बल दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की युवा शक्ति के अतुलनीय संकल्‍प पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देश के युवा अपने संकल्प को इच्‍छाशक्ति के साथ पूरा कर रहे हैं इसीलिए भारत अपने सपनों को साकार कर रहा है।