फ़रवरी 25, 2026 2:17 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा-इस्राइल यात्रा से रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित होंगे और दोनों देशों के बीच संबंध प्रगाढ़ होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आशा व्यक्त की है कि इज़राइल की उनकी दो दिन की राजकीय यात्रा से दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों और मजबूत होंगे। रवाना होने से पहले एक वक्तव्य में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यात्रा रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेगी और दोनों देशों के लिए एक लचीले, नवोन्मेषी और समृद्ध भविष्य की साझा दृष्टि को आगे बढ़ाएगी।

श्री मोदी कहा कि भारत और इज़राइल के बीच एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है। जिसने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि और गतिशीलता देखी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि यह वार्ता विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि और जन-संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर केंद्रित होगी। श्री मोदी ने कहा कि वे पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

श्री मोदी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर इज़राइल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं।