मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 19, 2025 6:51 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मंगलवार को सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मंगलवार को सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री सऊदी अरब के शहजादे और प्रधानमंत्री मोहम्‍मद बिन सलमान के निमंत्रण पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की सऊदी अरब की यह तीसरी यात्रा होगी। इससे पहले वह वर्ष 2016 और वर्ष 2019 में सऊदी अरब गए थे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा सितम्‍बर 2023 में नई दिल्‍ली में जी-20 की बैठक में भाग लेने आए शहजादे सलमान की राजकीय यात्रा और भारत-सऊदी अरब रणनीतिक भागीदारी परिषद की पहली बैठक की सहअध्‍यक्षता करने के बाद हो रही है।

    विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में बताया कि भारत के लिए सऊदी अरब का रणनीतिक भागीदार होने के कारण प्रधानमंत्री की यह यात्रा महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि सऊदी अरब में बडी संख्‍या में भारतीय मौजूद है। श्री मिसरी ने कहा कि इस्‍लामी दुनिया में सऊदी अरब एक प्रमुख देश है और क्षेत्रीय घटनाक्रम में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनो देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत करने का अवसर प्राप्‍त होगा।

    प्रधानमंत्री और शहजादे निकटतम व्‍यक्तिगत संबंध साझा करते हैं और एक दूसरे का बहुत सम्‍मान करते हैं। दोनो देशों के संबंध शीर्ष नेतृत्‍व के निर्देशन में आगे बढे हैं।

 

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा से बहुआयामी भागीदारी को मजबूत और गहरा करने का अवसर उपलब्‍ध होगा तथा क्षेत्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्दों के आपसी हितों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….