प्रधानमंत्री-किसान योजना की शुरुआत से लेकर अब तक सरकार ने 21 किस्तों में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की है। कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री-किसान योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी 2019 में किसानों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए इसकी शुरूआत की थी। श्री ठाकुर ने बताया कि इस योजना के तहत प्रति वर्ष छह हजार रुपये की वित्तीय सहायता तीन किस्तों में हस्तांतरित की जाती है। उन्होंने कहा कि किसान-केंद्रित डिजिटल अवसंरचना ने यह सुनिश्चित किया है कि योजना का लाभ देश भर के सभी किसानों तक बिना किसी मध्यस्थ के पहुंचे।
News On AIR | फ़रवरी 10, 2026 2:04 अपराह्न
प्रधानमंत्री-किसान योजना के तहत 21 किस्तों में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक वितरित