जनवरी 7, 2025 3:45 अपराह्न

printer

प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर

प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए आगामी 23 जनवरी को होने वाले मतदान की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में चमोली जिले की चार नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों में मतदान को संपन्न कराने के लिए जिला क्रीड़ा मैदान गोपेश्वर से 22 जनवरी को 80 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने आदेश जारी किए हैं। 23 जनवरी को मतदान की समाप्ति के बाद सभी पोलिंग पार्टियों को उसी दिन मत पेटियां और निर्वाचन सामग्री को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में बनाए गए संग्रह केंद्र में जमा कराना होगा।