पूर्वी नौसेना कमान के मुख्यालय विशाखापत्तनम में मालाबार अभ्यास 2024 आज शुरू किया गया। इस वार्षिक समुद्री अभ्यास के लिए ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के नौसैनिक शामिल हो रहे हैं, यह अभ्यास बंदरगाह और समुद्र दोनों स्थानों पर होगी। इस अभ्यास का उद्देश्य भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और सुरक्षा को मजबूत करना है।