फ़रवरी 4, 2026 1:54 अपराह्न

printer

प. बंगाल सरकार केंद्र की कई योजनाओं को लागू करने में विफल रही: राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने दावा किया है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार केंद्र की कई योजनाओं को लागू करने में विफल रही है। उन्‍होंने कहा कि इससे पश्चिम बंगाल के लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। सदन में आज शून्यकाल के दौरान श्री समिक ने कहा कि राज्य के जनजातीय और अल्पसंख्यक समुदाय के व्‍यक्ति केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ न मिलने के कारण पीड़ित हैं।

श्री समिक ने सदन में ऐसी कई योजनाओं का भी उल्‍लेख किया, जो राज्य में लागू नहीं हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना को लागू नहीं किया है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का क्रियान्‍वयन होने के कारण राज्य में किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। श्री समिक ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध कराने की वजह से 43 रेलवे परियोजनाएं भी ठप पड़ी हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला