मार्च 1, 2026 8:23 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कूच बिहार से ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ को झंडी दिखाकर रवाना किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रसमणि मेला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के माध्यम से राज्य की मतदाता सूची से 50 लाख से अधिक अवैध मतदाताओं को हटाया गया है। श्री नवीन ने विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध करने पर तृणमूल कांग्रेस पर सवाल उठाया। उन्होंने राज्य सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण का आरोप लगाया। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने सत्ताधारी पार्टी पर वोट बैंक की राजनीति के लिए अवैध घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। आज पांच स्थानों से शुरू हुई यह यात्रा कई विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में समाप्त होगी।