पंजाब में बाढ़ की स्थिति में सुधार से जनजीवन सामान्य हो रहा है। राज्य सरकार ने बाढ़ में लगभग 13 हजार करोड़ रूपए के नुकसान का अनुमान लगाया है। प्रदेश में बाढ़ से लगभग दो हजार गांवों के तीन लाख 80 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
हरियाणा में मरकंडा और टांगडी नदी में ऊफान से पटियाला और आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। स्थानीय प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ और बीएसएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक अतुल फुलजुले ने बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। राज्य सरकार ने मंगलवार से राज्य के शैक्षिक संस्थानों को फिर से खोलने के निर्देश दिए हैं।