मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 31, 2025 1:03 अपराह्न

printer

पंजाब: प्राकृतिक जल, निजी और पंचायती तालाबों से प्रतिवर्ष किया जा रहा है 1 लाख 81 हजार टन से अधिक मछली उत्पादन

पंजाब में प्राकृतिक जल, निजी और पंचायती तालाबों से प्रतिवर्ष 1 लाख 81 हजार टन से अधिक मछली उत्पादन किया जा रहा है। इस समय राज्य में 43 हजार 900 एकड़ से अधिक भूमि पर मछली पालन किया जाता है। राज्य मत्स्य विभाग ने केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 4 वर्षों में 618 परिवारों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी वितरित की है।

 

मछली पालन की नई तकनीकों, सर्वोत्तम प्रथाओं और अभिनव तरीकों के बारे में मछली किसानों को शिक्षित करने के लिए विभाग ने कल एक सेमीनार आयोजित किया था। सेमीनार में पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन राज्य मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि 16 सरकारी मछली बीज फार्मों में प्रतिवर्ष लगभग 14 करोड़ गुणवत्ता वाले मछली बीज का उत्पादन किया जाता है और किसानों को रियायती दरों पर वितरित किया जाता है। पंजाब में हजारों एकड़ भूमि पर झींगा पालन भी किया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

31/08/24 | 4:48 अपराह्न