फ़रवरी 22, 2026 7:06 अपराह्न

printer

पंजाब पुलिस ने फरीदकोट में जेल से संचालित हेरोइन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया

पंजाब पुलिस ने आज फरीदकोट में जेल से संचालित हेरोइन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इसके तहत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक सेवारत सेना का जवान, एक बर्खास्त पुलिसकर्मी और दो महिलाएं शामिल हैं। इनके पास से नशीले पदार्थ, हथियार, गोला-बारूद, ड्रग मनी और दो महंगी गाड़ियां बरामद की गई हैं। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे, जो ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप भेज रहे थे। आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।