पंजाब पुलिस ने वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान को और तेज करने के उद्देश्य से आज से 72 घंटे लंबे ‘ऑपरेशन प्रहार’ का दूसरा चरण शुरू किया है। यह अभियान के पहले चरण की सफलता के बाद शुरू किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप 72 घंटों में 3000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 69 हथियार भी बरामद किए गए। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कल दूसरे चरण की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य भर में अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है। लोगों से 93946-93946 नंबर पर गुमनाम रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी देने का आग्रह किया है।
News On AIR | फ़रवरी 9, 2026 11:39 पूर्वाह्न
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ 72 घंटे का ‘ऑपरेशन प्रहार’ दूसरा चरण शुरू किया