सितम्बर 5, 2025 7:40 अपराह्न

printer

पंजाब और उत्तर भारत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत के लिए एम्स दिल्ली डॉक्टरों और नर्सों की टीम भेजेगा

पंजाब और उत्तर भारत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा राहत और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स नई दिल्ली डॉक्टरों और नर्सों की एक टीम भेज रहा है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में एम्स नई दिल्ली में रेडियोडायग्नोसिस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर अमरिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि इस टीम में 22 डॉक्टर्स और नर्स शामिल होंगे। जिनमें चिकित्सा, मनोचिकित्सा, बाल रोग, शल्य चिकित्सा और रेडियोडायग्नोसिस सहित अन्य विभागों के विशेषज्ञ शामिल हैं।