जनवरी 2, 2026 9:34 अपराह्न

printer

न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

केंद्र ने झारखंड उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश के रूप में न्‍यायमूर्ति महेश शरदचन्‍द्र सोनक की नियुक्ति को स्‍वीकृति दी है। केंद्रीय विधि और न्‍याय मंत्रालय से जारी अधिसूचना के अनुसार राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्‍यायमूर्ति सोनक की नियुक्ति की स्‍वीकृति दे दी है। न्‍यायमूर्ति सोनक वर्तमान में बम्‍बई उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश हैं। वे 8 जनवरी को वर्तमान मुख्‍य न्‍यायाधीश की सेवानिवृत्ति के बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे। हाल ही में हुई बैठक में सर्वोच्‍च न्‍यायालय कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद यह नियुक्ति की गई है।

सरकार ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय कॉलेजियम की अनुशंसाओं के बाद पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय के लिए दो न्‍यायाधीशों की नियुक्ति की भी स्‍वीकृति दी है। अधिसूचना के अनुसार दो वर्षों की अवधि के लिए न्‍यायाधीश रमेशचन्‍दर डिमरी और नीरजा कुलवंत कलसन पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय के अतिरिक्‍त न्‍यायाधीश नियुक्‍त किए जाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला