अगस्त 30, 2025 5:54 अपराह्न

printer

नेपाल में महागौरा पर्व का आज तीसरा दिन

नेपाल में महागौरा पर्व का आज तीसरा दिन है। चार दिन का यह पर्व कल संपन्न हो रहा है। महागौरा पर्व पर काठमांडू घाटी के टुंडिखेल में एक मेले का आयोजन किया जाता है। गौरा पर्व नेपाल के सुदूर पश्चिम, उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र और करनाली प्रांतों में मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो देवी गौरा और भगवान शिव के मिलन का प्रतीक है। 
 
इसमें महिलाएं पांच तरह के बीजों -गेहूं, चना, मटर, काला चना, और बुरांस को भिगोकर गौरा की मूर्ति बनाती हैं। उत्सव के दौरान ‘देउड़ा’ और ‘धमारी’ जैसे पारंपरिक लोकगीत और नृत्य का आयोजन होता है।