दिसम्बर 25, 2025 9:26 अपराह्न

printer

नेपाल में काठमांडू घाटी में क्रिसमस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया

नेपाल में काठमांडू घाटी में क्रिसमस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। असम्पशन चर्च, सेंट ज़ेवियर्स चर्च तथा बानेश्वर, थमेल और ललितपुर के चर्चों में कल विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।

अधिकांश होटल क्रिसमस डिनर, बुफे और पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं, जिनमें पारंपरिक व्यंजनों के साथ अंतरराष्ट्रीय भोजन भी परोसा जा रहा है। काठमांडू में क्रिसमस एक अंतरधार्मिक और समावेशी उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जहां विभिन्न धर्मों के लोग एक-दूसरे को बधाइयां देते हुए उत्सव का आनंद लेते हैं। काठमांडू घाटी में क्रिसमस वैश्विक परंपराओं और स्थानीय नेपाली अपनत्व का सुंदर संगम प्रस्तुत करता है। चूंकि दिसंबर पर्यटन का मौसम भी होता है, इसलिए इस उत्सव का व्यावसायिक रूप से भी लाभ उठाया जा रहा है।