दिसम्बर 1, 2025 8:25 अपराह्न

printer

नेपाली कांग्रेस का केन्‍द्रीय महाधिवेशन अगले वर्ष 10 से 12 जनवरी को आयोजित किया जाएगा

नेपाली कांग्रेस का केन्‍द्रीय महाधिवेशन अगले वर्ष 10 से 12 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। देश में जेनरेशन-जी के विरोध प्रदर्शन के जरिए निर्वाचित सरकार को सत्ता से बेदखल करने की घटना के बाद, महाधिवेशन आयोजित करने के मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में हफ़्तों से बहस और हस्ताक्षर अभियान चल रहे थे। नेपाली कांग्रेस के कई नेताओं का कहना था कि‍ अगर महाधिवेशन संभव नहीं है, तो पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव के लिए विशेष अधिवेशन आयोजित किया जाए या पार्टी में समकालीन बदलावों के  साथ तालमेल बिठाने के लिए नए नेतृत्व की तलाश की जाए।

    पार्टी प्रवक्ता डॉ. प्रकाश शरण महत ने पुष्टि की है कि नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय समिति की बैठक में जनवरी में केंद्रीय महाधिवेशन आयोजित करने और पार्टी के सक्रिय सदस्‍य बनाए जाने का काम 6 दिसंबर तक पूरा करने का निर्णय लिया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला