एक सौ छठा संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 2023, नारी शक्ति वंदन अधिनियम कल से लागू हो गया है। 2023 में संसद ने इस अधिनियम को पारित किया था जो संघीय ढांचे के सभी स्तरों पर सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के समान प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने की दिशा में राष्ट्रीय यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह महत्वपूर्ण कानून लोकसभा और दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की विधानसभा सहित सभी राज्य विधानसभाओं में सभी सीटों में से एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए बारी-बारी से आरक्षित करता है।।
News On AIR | अप्रैल 17, 2026 2:33 अपराह्न
महिला आरक्षण अधिनियम-2023 लागू