फ़रवरी 5, 2026 10:13 पूर्वाह्न

printer

नाइजीरिया के दो गांवों में चरमपंथियों के हमले में 162 लोगों की मौत

नाइजीरिया में, मंगलवार को पश्चिमी क्वारा के दो गांव- वोरो और नुकू में सशस्त्र चरमपंथियों ने हमला किया। हमले में लगभग 162 लोगों के मारे जाने की खबर है। ये हमले कथित तौर पर आतंकी संगठन, इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूह लकुरावा द्वारा किए गए थे। हालांकि किसी भी समूह ने इनकी जिम्मेदारी नहीं ली है। 
 
नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाकों में इस्लामी विद्रोह और उत्तर-पश्चिमी तथा उत्तर-मध्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अपहरण की घटनाएं भी सामने आईँ हैं।