इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया है कि नया आधार ऐप तीन महीनों के भीतर 21 मिलियन से अधिक डाउनलोड के साथ तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिससे लोगों को अपनी सेवाएं आसानी से मिल रही हैं। मंत्रालय ने कहा कि अब तक 28 लाख से अधिक लोगों ने नए आधार ऐप का उपयोग करके अपने मोबाइल नंबर अपडेट किए हैं।
इसी तरह, लगभग 6 लाख लोगों ने ऐप का उपयोग करके अपना पता अपडेट किया है। मंत्रालय ने कहा कि जनता द्वारा इसे तेजी से अपनाए जाने से न केवल निवासियों का विश्वास झलकता है, बल्कि आधार सेवाओं को अधिक सुलभ और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने में नए ऐप की भूमिका भी स्पष्ट होती है।