नवम्बर 30, 2025 2:12 अपराह्न

printer

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज नई दिल्‍ली में सर्वदलीय बैठक हुई। सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक की अध्‍यक्षता केन्‍द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। राज्‍यसभा में सदन के नेता जे पी नड्डा, केन्‍द्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. एल मुरूगन भी बैठक में उपस्थित रहे।
 
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, डीएमके नेता तिरूचि शिवा, तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन, शिवसेना नेता नरेश महास्‍के सहित अन्‍य नेता भी बैठक में शामिल हुए।
 
बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नेताओं ने सकारात्‍मक माहौल में चर्चा की। श्री रिजिजू ने कहा कि सरकार ने सदन में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से शीतकालीन सत्र के दौरान दोनों सदनों के सुगम कामकाज में सहयोग की अपील की है। 
संसद का सत्र कल से शुरू होगा और 19 दिसम्‍बर तक चलेगा। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला