आगामी 2 से 7 सितम्बर तक नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए रूद्रपुर नगर निगम को आमंत्रण मिला है। जिसमें नगर निगम से जुड़ी फुलवारी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। महापौर विकास शर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की राष्ट्रीय प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश से केवल तीन नगर निकायों का चयन हुआ है, जिनमें रूद्रपुर नगर निगम भी शामिल है।
समूह की कोषाध्यक्ष चांदनी जोशी का कहना है कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।