देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। राजधानी दिल्ली में राजघाट पर बापू की समाधि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने आज सुबह महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Site Admin | अक्टूबर 2, 2025 9:52 पूर्वाह्न
देश ने महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी