मौसम विभाग ने आज देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भागों में तेज़ हवा चलने, बिजली चमकने और साथ गरज के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। पूर्वोत्तर भाग में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, उप हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज और कल भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार, झारखंड, केरल, माहे, त्रिपुरा और ओडिशा में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति रह सकती है। अगले तीन दिनों में देश के पूर्वी भाग में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है। महाराष्ट्र में भी अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढने की संभावना है।