अक्टूबर 11, 2025 7:33 अपराह्न

printer

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने कोविड में शहीद हुए 11 सरकारी कर्मियों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज 11 सरकारी कर्मियों के परिजनों को एक करोड़ रूपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए जिन्‍होंने कोविड महामारी के दौरान अपनी जान गवाई। मुख्‍यमंत्री ने कर्मियों के परिवारों से संवाद भी किया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इन कर्मयोगियों के परिवारों के साथ खड़ी है जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान  कर्तव्य का निर्वहन करते हुए प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान राशि उनके साहस, निष्ठा और निस्वार्थ सेवा के प्रति श्रद्धांजलि है और परिजनों के लिए संबल भी है।

श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि जब पूरा देश महामारी के भय और अनिश्चितता से जूझ रहा था, तब सरकार के डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के अन्य कर्मचारियों ने अपने जीवन को जोखिम में डालकर जनता की सेवा की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला