दिल्ली सरकार ने आज 11 हजार करोड़ रुपये के लंबित पानी के बिलों पर विलंब भुगतान शुल्क माफ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस वार्ता के दौरान इससे संबंधित पानी बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज माफी योजना और अनाधिकृत कनेक्शन नियमितीकरण योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पानी पर देर से भुगतान करने पर लगाए जाने वाले शुल्क को माफ करने का फैसला लिया गया है। अपने संबोधन में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि 31 जनवरी, 2026 तक बकाया बिल के भुगतान पर 100 प्रतिशत छूट का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी इस तारीख तक दिल्ली जल बोर्ड में अपने लंबित पानी के बिल जमा करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शहर में अनधिकृत पानी के कनेक्शनों पर जुर्माना घरेलू कनेक्शनों के लिए 25 हज़ार रुपये से घटाकर एक हज़ार रुपये और व्यावसायिक कनेक्शनों के लिए 61 हज़ार रुपये से घटाकर पाँच हज़ार रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों योजनाओं से दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और जल प्रबंधन प्रणाली को अधिक जनहितैषी और पारदर्शी बनाएगी।
Site Admin | अक्टूबर 14, 2025 5:02 अपराह्न
दिल्ली सरकार ने 11000 करोड़ रुपये के बकाया पानी बिलों पर विलंब शुल्क माफी की घोषणा की