जनवरी 30, 2026 7:56 अपराह्न

printer

दिल्‍ली सरकार ने आज सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए ऋण गारंटी निधि ट्रस्ट के साथ एक समझौता किया

दिल्‍ली सरकार ने आज सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए ऋण गारंटी निधि ट्रस्ट (सीजीटीएमएसई) के साथ एक समझौता किया है। मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बताया कि इस समझौते के अंतर्गत दिल्ली के छोटे कारोबारियों को अब बैंक से, बिना गारंटी 10 करोड़ रुपए तक का ऋण मिल सकेगा। उन्‍होंने कहा कि अब नवाचार और व्यापार विस्तार के लिए, पूंजी की कमी रुकावट नहीं बनेगी जिससे राजधानी में ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस को गति मिलेगी।