दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बताया कि दिल्ली सरकार अपनी 100 दिन की उपलब्धियों को रखते हुए भविष्य का रोडमैप कल प्रस्तुत करेगी। राजधानी में भाजपा सरकार के सौ दिन होने के उपलक्ष्य में श्री सचदेवा ने आज कहा की सरकार 100 दिन की अल्प अवधि में एक साकारात्मक छवि बनाने में कामयाब हुई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व की सराहना करते हुए श्री सचदेवा ने कहा कि राज्य सरकार एक प्रो एक्टिव सरकार है जो दिल्ली वालों की हर समस्या पर पहल लेकर काम कर रही है और इसका काम ही इसकी पहचान बन रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि शहर के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत कार्ड जारी कर 10 लाख का हेल्थ कवर देना, दिल्ली को 1 लाख करोड़ का बजट देना, दिल्ली जलबोर्ड के टैंकरों में जी.पी.एस. लगाना और 400 देवी योजना बसे, चलाना सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है।
Site Admin | मई 29, 2025 6:10 अपराह्न
दिल्ली सरकार अपनी 100 दिन की उपलब्धियों को रखते हुए भविष्य का रोडमैप कल प्रस्तुत करेगी
