मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 1, 2025 9:08 अपराह्न

printer

दिल्ली समेत पूरे देश में आज महानवमी मनाई जा रही है। यह नवरात्रि उत्सव का नौवां दिन है

दिल्ली समेत पूरे देश में आज महानवमी मनाई जा रही है। यह नवरात्रि उत्सव का नौवां दिन है जिसमें आज भक्तजन, माँ सिद्धिदात्री, देवी दुर्गा के नौवें और अंतिम रूप की पूजा करते हैं। इस दिन लोग कन्या पूजन कर माँ दुर्गा से आशीर्वाद और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। महानवमी के दिन आज पूरे शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। इस अवसर पर राजधानी के प्रमुख मंदिर, छतरपुर स्थित आद्य कात्यायनी मंदिर, झंडेवाला देवी मंदिर, कालकाजी मंदिर और विभिन्न दुर्गा पंडाल में भी विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु शहर के विभिन्न हिस्सों में विशाल भंडारों का आयोजन भी कर रहे हैं। कल विजय दशमी के अवसर पर विभिन्न दुर्गा पंडालों में माँ दुर्गा के अपराजिता रूप की पूजा और अनुष्ठान के बाद देवी दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया जायेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला