अक्टूबर 11, 2025 7:31 अपराह्न

printer

दिल्ली शिक्षा मंत्री आशीष सूद डीएसईयू के छठें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद आज दिल्ली कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय – डीएसईयू के छठें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री सूद ने कहा कि यह संस्था युवाओं को न केवल रोज़गार उन्मुख शिक्षा प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें उद्यमिता और नवाचार की दिशा में भी प्रोत्साहित कर रही है।

उन्‍होंने कहा कि डीएसईयू स्किल इंडिया के विजन का जीवंत मॉडल है जहां शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता एक साथ आगे बढ़ते हैं । श्री सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार युवाओं को केवल डिग्री नहीं बल्कि कौशल, आत्मनिर्भरता से सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।  उन्‍होंने कहा कि सरकार विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से जुड़े लंबित विषयों के समाधान के लिए एक कोर कमेटी गठित करेगी जो समयबद्ध तरीके से समस्याओं का निस्तारण करेगी।

 

कार्यक्रम के दौरान श्री सूद ने बताया कि दिल्‍ली सरकार वर्ष 2026 में राष्ट्रीय युवा दिवस का राष्‍ट्रीय स्‍तर पर आयोजन करेगी जिसमें देशभर के विद्यार्थी, नवोन्मेषक और युवा उद्यमी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि युवाशक्ति को राष्ट्रनिर्माण की शक्ति में बदलने का आंदोलन है। दिल्ली के विद्यार्थी भारत के भविष्य निर्माता बनें यह सरकार का लक्ष्य है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला